UPPSC LT Grade Teacher Recruitment Document Verification Schedule

प्रमोद यादव। प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों (GIC) में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो तीन विषयों में सफल हुए हैं।

इस भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 25 और 26 सितंबर 2026 को प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय के सरस्वती भवन (भूतल) में होगी।

विषयवार और सत्रवार सत्यापन कार्यक्रम के अनुसार, 25 सितंबर को विज्ञान (पुरुष) के उम्मीदवारों का सत्यापन होगा। इसमें चयन क्रमांक 001 से 065 तक के उम्मीदवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आएंगे। वहीं, चयन क्रमांक 066 से 104 तक के उम्मीदवार दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपस्थित होंगे।

इसी दिन विज्ञान (महिला) के चयन क्रमांक 001 से 025 तक के उम्मीदवारों का सत्यापन भी दोपहर के सत्र में होगा।

26 सितंबर को पहले सत्र में वाणिज्य (पुरुष) के चयन क्रमांक 001 से 035 तक के उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इसी दिन वाणिज्य (महिला) के चयन क्रमांक 001 से 023 तक के उम्मीदवार भी अपने दस्तावेज सत्यापित कराएंगे। कृषि/उद्यानकर्म (पुरुष) के चयन क्रमांक 001 से 014 तक के उम्मीदवारों का सत्यापन भी 26 सितंबर को ही होगा।

सभी सफल उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें वेबसाइट के जरिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सत्यापन के समय हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के हर साल या सेमेस्टर की मार्कशीट और डिग्री लानी होगी। इसके साथ ही बी.एड. और अन्य जरूरी शैक्षणिक योग्यताओं के अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

आरक्षण और स्थायी निवास के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा जारी जाति और निवास प्रमाण-पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी भी लानी होगी। महिला उम्मीदवारों के मामले में जाति और निवास प्रमाण-पत्र पिता पक्ष से ही जारी होना मान्य है। हॉरिजॉन्टल आरक्षण और सरकारी कर्मचारी होने पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की ओरिजिनल और फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी। अगर नाम में कोई अंतर है, तो मूल शपथ-पत्र भी लाना जरूरी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *