NATGRID Gandiv Portal Performance | Bulandshahr Officer Prakhar Pandey Tops

प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय बुद्धिमत्ता ग्रिड (NATGRID) के गाण्डीव पोर्टल के प्रभावी उपयोग में मेरठ रेंज के अधिकारियों ने प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जुलाई-2026 की रैंकिंग में बुलंदशहर के सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश में पहला, जबकि मेरठ के एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार (IPS) ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

नई दिल्ली स्थित नेटग्रिड मुख्यालय और राज्य मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गाण्डीव पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। इसमें मेरठ परिक्षेत्र के अधिकारियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनकी तकनीकी दक्षता और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में डेटा आधारित जांच और इंटेलिजेंस पोर्टल का त्वरित व प्रभावी उपयोग अपराध नियंत्रण और विवेचना को अधिक सटीक बनाता है।

DIG ने मेरठ रेंज के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी गाण्डीव पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से जांच और आसूचना संकलन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *