![]()
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में आज 5 अगस्त से बसों का भी डायवर्जन किया है। जहां रोडवेज, पाइवेट बसों के अलावा अन्य यात्री वाहन भी डायवर्ट रहेंगे। हल्के वाहनों का डायवर्जन पहले से है। दिल्ली रोड पर लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कांवड़ में ट्रैफिक की ड्यूटी लगी हैं, रोडवेज और प्राइवेट बसों का डायवर्जन 12 अगस्त तक रहेगा। गाजियाबाद जिले के कक्षा 1 से लेकर डिग्री कॉलेज व यूनिवर्सिटी तक सभी शिक्षण संस्थान 12 अगस्त तक बंद हैं। हल्के वाहन, पिकअप, कार, ऑटो का प्लान गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मोहननगर, मेरठ तिराहा राजनगर एक्सटेंशन व हापुड़ चुंगी की ओर से एनएच 34 पर मेरठ जाने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे। पलवल , कुंडली से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनका गंतव्य स्थल गाजियाबाद शहर, मुरादनगर, मोदीनगर है वह 5 अगस्त की सुबह से दुहाई कट पर न उतरकर डासना कट पर उतरकर एनएच 9 का प्रयोग करते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन 5 अगस्त की सुबह से सीमापुरी बॉर्डर की ओर से आने वाली लेन में आवागमन कर सकेंगे। चौधरी मोड, गऊशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। पटेलनगर फ्लाई ओवर पर भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। संजय गीता चौक, घूकना मोड़-डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, इंडिस्ट्रियल एरिया से एनएच 34 की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन डासना से एनएच 9 का प्रयोग कर हापुड़ होते हुए मेरठ की ओर जा सकेंगे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रसे पर वाहनों का प्रवेश 7 अगस्त की सुबह बजे से बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले हल्के वाहन दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे। मेरठ तिराहे की ओर से मोक्षधाम हिंडन पुल, कनावनी व इंदिरापुरम की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों से नया बस अड्डा से चौधरी मोड होते हुए विजयनगर रेलवे पुल से एनएच 9 होते हुए जा सकेंगे। सभी प्रकार के ऑटो का संचालन सीमापुरी बॉर्डर से लाल कुआ के बीच पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एनएच 34 कांवड़ मार्ग पर भी सभी प्रकार के ऑटो आदि का संचालन भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। मोहननगर से आनंद विहार के मध्य सभी प्रकार के ऑटो का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। बसों की व्यवस्था जानिए ट्रैफिक पुलिस ने बसों के लिए अलग से प्लान जारी किया है। बसों का डायवर्जन 5 अगस्त से 12 अगस्त की रात्रि तक प्रभावी रहेगा। सभी प्रकार की रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें, व इलेक्ट्रिक बसें सीमापुरी बार्डर से तुलसी निकेतन से शहर में नहीं आ सकेंगे। यह बसें दिलशाद गार्डन दिल्ली -गाजीपुर मंडी यूपी गेट से एनएच 9 से डासना इन्टरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल होते हुए तथा अक्षरधाम से दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल इन्टरसेक्शन होते हुए अपने गन्तव्य तक जा सकेंगी। बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जाने वाली सभी रोडवेज व प्राइवेट यात्री बसें लालकुआ से संचालित की जाएगी। लालकुआ से बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। आनंद विहार, कौशाम्बी से शहर की ओर सभी प्रकार की बसों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह बसें गाजीपुर मंडी व एनएच 9 तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से होते हुए होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी। दूधेश्वर नाथ मंदिर के लिए ट्रैफिक प्लान दूधेश्वर नाथ मंदिर के लिए ट्रैफिक प्लान अलग से तैयार किया गया है। यह प्लान 5 अगस्त की सुबह से 12 अगस्त की रात्रि तक लागू रहेगा। चौधरी मोड, रेलवे रोड कट, दिल्ली जूस कॉर्नर, बजरिया की तरफ से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर हल्के वाहन व दो पहिया समेत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। हापुड़ तिराहा, जरसीपुरा, गौशाला फाटक, कैला भट्ठा से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर हल्के वाहन, दो पहिया व अन्य सभी वाहनों का आवागम बंद रहेगा। इमरजेंसी स्थिति में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को ले जाने के लिए निर्धारित कांवड़ मार्ग के अतिरिक्त सड़क की दूसरी पटरी जिस पर हल्के वाहनों का आवागमन रहेगा, उस मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एवं वैकल्पिक मार्ग पर प्रयोग कर सकेंगे। वीवीआईपी के हिंडन एयरपोर्ट पर आगमन पर वजीराबाद रोड से ऐलीवेटेड रोड होकर दिल्ली प्रस्थान कराया जायेगा। वीवीआईपी के हापुड़ मेरठ से गाजियाबाद होकर दिल्ली प्रस्थान के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे एनएच 9 से होकर प्रस्थान कराया जायेगा। वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था गाजियाबाद पुलिस द्वारा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे,एनएच 9 और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जायेगा
Source link
कांवड़ यात्रा के चलते आज से बसों का डायवर्जन:दिल्ली मेरठ रोड पर जाने से बचें, रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट बसों का रूट जानिए