![]()
नोएडा में सेक्टर-62 स्थित मॉडल टाउन गोलचक्कर पर जीरो आकार का स्काईवॉक का निर्माण शुरू कर दिया गया है। पिलर के लिए पाइलिंग की जा रही है। इसके बनने से रोजाना करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा। ये वो लोग है जो रोजाना पैदल गाजियाबाद से नोएडा आते जाते है। ये आकड़ा प्राधिकरण ने सर्वे में बताया है।
34 करोड़ होंगे खर्च
करीब 34.34 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कंपनी को मार्च में वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया था। लेकिन रिवर्स मेट्रो निर्माण के चलते काम देरी से शुरू किया गया। स्काईवॉक बनने के बाद सेक्टर-62 स्थित मॉडल टाउन गोलचक्कर पर पैदल यात्रियों की आवाजाही काफी सुरक्षित और आसान हो जाएगी।
क्या है खास
इसकी कुल लंबाई 530 मीटर होगी। इसमें गोलाकार भाग की लंबाई 350 मीटर, सीधा भाग 180 मीटर, जिसमें दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर भी होंगे। ताकि विकलांग लोगों को दिक्कत न हो। इसका निर्माण करीब छह महीने में पूरा किया जाएगा। यातायात को डायवर्ट करने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को जाम से दिक्कत न हो।
Source link
नोएडा के पहले जीरो आकार के स्काईवॉक का निर्माण शुरू:पिलर के लिए कराई जा रही पाइलिंग, बनने से रोजाना 5 लाख को होगा फायदा