अयोध्या में सड़क हादसे में एक युवक की मौत:2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस कर रही जांच


अयोध्या में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9 बजे गोपालपुर के पास हुआ। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव सीएचसी रुदौली पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। युवक की मौत, दो की हालत गंभीर सीएचसी में डॉक्टरों ने सराय मंझन निवासी शिवा दयाल रावत (पुत्र राम अभिलाख रावत) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सराय मुगल निवासी रोहित गौतम (पुत्र पुतुर गौतम) और विशाल गौतम (पुत्र जागेसर गौतम) गंभीर रूप से घायल मिले। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। विधायक ने अधिकारियों से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और मृतक के परिजनों को अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *