बारिश में भी चेहल्लुम पर निकला ताजियों का जुलूस:इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन मजलिस का आयोजन


बुलंदशहर में मंगलवार शाम 5 बजे झमाझम बारिश के बीच इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम मनाया गया। इस अवसर पर नगर में ताजियों और अलम का जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कालाआम चौराहे पर स्थित कर्बला पहुंचा। गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया और इमाम हुसैन की याद में मजलिस का आयोजन भी हुआ। चेहल्लुम इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला के मैदान में हुई शहादत के चालीसवें दिन मनाया जाता है। यह दिन उनकी कुर्बानी को याद करने और शोक व्यक्त करने का प्रतीक है।
चेहल्लुम के अवसर पर ऊपरकोट स्थित इमामबाड़े से ताजियों और अलम का जुलूस आरंभ हुआ। झमाझम बारिश के बावजूद, सोगवारों ने इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए जुलूस में भाग लिया। यह जुलूस ऊपरकोट से शुरू होकर चौक बाजार, अंसारी रोड और अस्पताल रोड से होते हुए कालाआम चौराहे पर स्थित कर्बला पहुंचा।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस आयोजन में इंतजामिया कमेटी के जफर अब्बास, अली अब्बास, चाहत हुसैन, इकरार हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर ऊपरकोट में एक मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए तकरीरें की गईं, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *