![]()
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भौथर गांव में शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में फूलचंद चौहान व परिवार के अन्य चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित फूलचंद चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अर्जुन, अतुल, बांकेलाल और अमन चौहान उनकी जमीन पर जबरदस्ती शौचालय का निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचने के बाद हमलावर वहां से भाग गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर रूप से घायल फूलचंद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्गागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फूलचंद चौहान की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों अर्जुन, अतुल, बांकेलाल और अमन चौहान के खिलाफ धारा 115, 352 और 351 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Source link
भदोही में शौचालय निर्माण को लेकर मारपीट:दुर्गागंज में लाठी-डंडे चले, चार आरोपियों पर केस