Deoria Police Line Car Arson Case

अनुग्रह नारायण शाही | देवरियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी पकड़े गए। - Dainik Bhaskar

कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी पकड़े गए।

देवरिया पुलिस ने पुलिस लाइन परिसर में खड़ी एक कार में आग लगने के मामले का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि कार में खुद ही आग नहीं लगी थी, बल्कि पेट्रोल छिड़ककर जानबूझकर लगाई गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना 31 जुलाई को पुलिस लाइन परिसर स्थित यातायात कार्यालय के सामने हुई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

पुलिस लाइन में खड़ी कार को जलाया।

पुलिस लाइन में खड़ी कार को जलाया।

कार मालिक दीनानाथ उपाध्याय ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सत्यभामा के नाम से पंजीकृत करीब 11 लाख रुपये कीमत की कार यातायात कार्यालय के सामने खड़ी थी। तहरीर में रामगुलाम टोला निवासी अमित सिंह पर मुंह पर कपड़ा बांधकर और हेलमेट पहनकर कार में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक अमित सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार मालिक और आरोपी के बीच लेनदेन का विवाद सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

धू-धू कर जलती कार सीसीटीवी में दिखी।

धू-धू कर जलती कार सीसीटीवी में दिखी।

सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *