आजमगढ़ में फंदे से लटका मिला विवाहिता:मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, दहेज के लिए लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित


आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता वर्षा देवी 25 (पत्नी जयहिंद विश्वकर्मा) संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। मामले की सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस, नायब तहसीलदार तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मंगलवार सुबह वर्षा घर के बाहर टीन शेड में रखी चारा काटने की मशीन के एंगल से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हुए। रास्ते में गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सचौरा स्थित उसके मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जौनपुर के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्षा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय के साथ थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *