प्रतापगढ़ में मवेशियों से टकराकर ट्रक चालक की मौत:पुणे से घर लौटा था, पत्नी और डेढ़ साल के बेटे से मिलने जा रहा था ससुराल


प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों से टकराकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पुणे से अपने घर लौटा था और अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, जबकि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। देखिए हादसे की तस्वीरें… ससुराल रामपुर जाते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भाटम निवासी सोनेलाल वर्मा (28) पुत्र रामनाथ वर्मा के रूप में हुई है। सोनेलाल रविवार को ही पुणे से अपने घर लौटे थे, जहां वह ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पल्सर बाइक से पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल रामपुर जा रहे थे। लालगंज-अझारा मार्ग पर पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनेलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लालगंज पुलिस घायल सोनेलाल को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, सोनेलाल की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पुणे से लौटने के अगले ही दिन पत्नी और बेटे से मिलने जाते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *