![]()
फर्रुखाबाद में बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि संसद में दिए गए कथित बयान में संत समाज का अपमान किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। नगर संयोजक साहिल मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों ने तहरीर में आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने संत का वेश धारण कर संतों को चोर बताया, जिससे संत समाज और सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। विहिप ने विपक्ष पर लगाए आरोप विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्षी दलों को सनातन धर्म, भगवान राम और हिंदू समाज से आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों पर विपक्ष कभी सवाल नहीं उठाता, जबकि संत समाज को निशाना बनाया जाता है। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता तहरीर देने के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें योगेंद्र प्रताप सिंह, रोहन मिश्र, विनोद राजपूत, मुकेश गुप्ता, चंदन मिश्र, सिद्धांत सिंह, अमन राजपूत, आलोक यादव, संगम भारद्वाज, अंश भारद्वाज, आर्यन वर्मा, नयन जैन, अनिल राजपूत और प्रशांत चंदेल सहित अन्य लोग शामिल थे। पुलिस बोली- तहरीर उच्च अधिकारियों को भेजी गई शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ बजरंग दल की तहरीर:फर्रुखाबाद में संतों के अपमान का आरोप, विपक्षी नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग