बागपत हाईवे पर चलती कार में लगी आग, चालक सुरक्षित:शॉर्ट सर्किट से एर्टिगा बनी आग का गोला, पुलिस जांच में जुटी


बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर देर रात एक चलती एर्टिगा कार में भीषण आग लग गई। पिलाना भट्टे के समीप हुई इस घटना में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मौके पर लोगों की काफी भीड़ इक्कठा हो गई। कार चालक सुरेश ने बताया कि वह किराए पर कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। चारधाम यात्रा से लौटने के बाद वह बागपत में अपनी बहन के घर रुका था। घटना वाली रात वह मेरठ से सवारी लेकर देहरादून जा रहा था। रात करीब 11 बजे रतनपुरी गांव के पास कार के बोनट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें उसके पैरों तक पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सुरेश ने तुरंत कार को सड़क के बीचोंबीच रोका और बाहर कूद गया। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना सिंघावली अहीर प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है और कोई जनहानि नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *