Hardoi Snake Rescue Operation | Kuldeep Shrivastava Snake Catch Video

अनुभव बाजपेयी | हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में श्रावण मास के पहले सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से विषैले सांपों को रेस्क्यू किया गया। इन रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पहली घटना कछौना कस्बे की है, जहाँ शालू की मोबाइल दुकान में एक विषैला सांप घुस आया। दुकान के भीतर सांप को फन उठाए देख लोग घबराकर बाहर निकल गए।

सूचना मिलने पर सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू कर एक सुरक्षित कंटेनर में बंद कर दिया। वायरल वीडियो का दूसरा हिस्सा कोथावां क्षेत्र का है। यहाँ रानी चौरसिया के घर में विषैला सांप निकलने से परिवार के सदस्य चिंतित हो गए।

वीडियो में सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों सांपों को रेस्क्यू के बाद आबादी से दूर उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर लोग सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव के साहस और सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *