नशे के ओवरडोज से कांवड़िया बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल:सिटी सेंटर के सामने बेहोश मिला, पुलिस ने साथियों के गुस्से से बचाया


मुजफ्फरनगर में रविवार रात करीब 9 बजे सिटी सेंटर के सामने कांवड़िए की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, युवक की ऐसी हालत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने कांवड़िए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के नरेला निवासी एक शिवभक्त अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था। रविवार शाम सभी लोग सिटी सेंटर के सामने स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर में आराम के लिए रुके थे। इसी दौरान एक कांवड़िया गली में लकड़ी की टाल के गोदाम की ओर चला गया। गोदाम में अचेत हालत में मिला काफी देर तक साथी के वापस नहीं लौटने पर अन्य कांवड़ियों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह लकड़ी की टाल के गोदाम में बेहोश पड़ा मिला। उसे बाहर लाए जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथियों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया शांत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को ऐसी हालत में देखकर उसके कुछ साथियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया। स्थिति को नियंत्रित किया। सड़क पर फिर बिगड़ी हालत, अस्पताल भेजा गया गोदाम से बाहर लाने के कुछ देर बाद युवक मुख्य सड़क पर फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने साथियों की मदद से उसे उठाकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बोली- नशे की आशंका, जांच जारी सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की तबीयत नशे के सेवन के कारण बिगड़ी थी। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *