छेड़छाड़ का आरोपी किशोरी को लेकर फरार:ट्रांस यमुना पुलिस ने तीन पर दर्ज किया मुकदमा, तलाश में जुटी


ट्रांस यमुना क्षेत्र से एक सोलह वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने पड़ोस के तीन युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इनमें से एक युवक पर पहले से ही किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, शनिवार देर रात उनकी बेटी अपने कमरे में नहीं मिली। परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले दिलसार, उसके छोटे भाई संजय और छोटू उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि दिलसार के खिलाफ पहले से ही उनकी बेटी से छेड़छाड़ का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण उन्हें इन्हीं तीनों भाइयों पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का संदेह है। मामले में ट्रांस यमुना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *