काशी से कानपुर पहुंची संत रविदास यात्रा का स्वागत:क्षेत्रीय अध्यक्ष कलश सिर पर रख कर यात्रा में शामिल हुए, बोले- समानता और मानवता का संदेश दिया


काशी से आई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन कलश यात्रा का रविवार शाम 4 बजे भाजपा कानपुर दक्षिण की ओर से किदवई नगर मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा दक्षिण के कई इलाकों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में कानपुर-बुंदेलखण्ड के क्षेत्रिय अध्यक्ष राम प्रकाश साहू भी शामिल हुए। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, सेवा और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह कलश यात्रा सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, मीडिया प्रभारी संजीव बेरी समेत में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *