अब्दुल कलाम आज़ाद क्रिकेट सीरीज़ का उद्घाटन:हापुड़ के जेएमएस क्रिकेट ग्राउंड में समाजसेवियों को किया सम्मानित


हापुड़ के जेएमएस क्रिकेट ग्राउंड में अब्दुल कलाम आजाद क्रिकेट सीरीज 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं रालोद नेता कुंवर अय्यूब अली और विपिन दीवान शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए खिदमत चैरिटी ग्रुप से जुड़े सदस्यों को आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए उनका उत्साह बढ़ाने वाला है। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में आपसी मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में हाजी फजलुर्रहमान, डॉ. गुलफाम जहीर, हसरत चौधरी, नईम लुहार, डॉ. ए.के. कर्दम, एडवोकेट दिनेश कुमार, लईक सैफी, वसीम अकरम, डॉ. जुनेद इरशाद सैफी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने अतिथियों और सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों ने खेल भावना के साथ सीरीज को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *