सवेरा परिवार ने 221 परिवारों को कराया पार्थिव पूजन:पूर्व सांसद लल्लू सिंह और पूर्व मंत्री पवन पांडेय भी शामिल हुए,50 पौधे लगाए गए


सवेरा परिवार द्वारा आज 221 परिवारों का पार्थि पूजन कराया गया। निरंतर 14 वे वर्ष पार्थिव पूजन का आयोजन रॉयल हेरिटेज में किया गया। 21 आचार्यो के समूह आज सवा लाख पार्थिव बनाकर आज के पूजन में सहयोग किया । आचार्य शिवेंद्र ने शिव पुराण का उदाहरण देते हुए बताया कि कलयुग में पार्थिव पूजन ही शिव जी को प्रसन्न करने की सर्वश्रेष्ठ विधा मानी गई है । सावन के महीने में शिव जी की पूजा करने हेतु किसी भी मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नहीं रहती है फिर भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण था । शिवजी को प्रसन्न करने की इस मूल विधा से लोगों को परिचित कराया जा सके। इसी लक्ष्य को सामने रखकर सवेरा द्वारा कई अन्य जिलों व प्रदेशों में भी समय-समय पर पार्थिव पूजन कराया जाता है । उन्होंने बताया कि सवेरा परिवार निरंतर पर्यावरण संरक्षण सहित संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रयासरत है । अभी लगभग 50 वृक्षों का रोपण ट्रिगर्ड सहित किया गया है आगे भी नक्षत्र के आधार पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाता रहेगा । आज के पूजन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, जगदंबा सिंह, डॉ चक्रवर्ती सिंह, गोपाल कृष्ण मिश्रा और राजीव त्रिपाठी आदि ने शामिल होकर शिव पूजन किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *