![]()
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद बाईपास पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे रात हुए सड़क हादसे में घायल चाऊमीन ठेला स्वामी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें पहले फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवचंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम तेज रफ्तार ईको ने पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, अपने चाऊमीन के ठेले के साथ फिरोजाबाद बाईपास पर मौजूद थे। इसी दौरान बाह रोड की ओर से तेज गति से आ रही एक ईको गाड़ी ने पीछे से उनके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में देवचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक की पहचान देवचंद्र पुत्र भगवान सिंह (30 वर्ष), निवासी फिरोजाबाद रोड बाईपास, फतेहाबाद के रूप में हुई है। वह चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार छोटे बच्चे—12 वर्षीय किशन, 9 वर्षीय मंजिली, 7 वर्षीय मंजू और 5 वर्षीय प्रशांत हैं। देवचंद्र की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। वाहन कब्जे में, चालक की तलाश जारी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ईको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
Source link
कार की टक्कर से घायल चाऊमीन विक्रेता की मौत:आगरा में इलाज के दौरान तोड़ा दम, अनियंत्रित कार ने ठेले पर खड़े होने के दौरान मारी थी टक्कर