![]()
गोंडा में बीमा और निवेश के नाम पर ग्राहकों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर अलंकार वर्मा को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 5:20 बजे पुलिस ने उसे लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आई धोखाधड़ी मामला 1 अगस्त 2026 को सामने आया, जब पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि अभिषेक कुमार दूबे ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। में बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक के अयोध्या सर्किल कार्यालय को 3 जुलाई 2026 को दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पता चला कि बड़गांव शाखा में तैनात रिलेशनशिप मैनेजर अलंकार वर्मा ने ग्राहकों से बीमा के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी की। दो ग्राहकों से हड़पे 12 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, आरोपी अलंकार वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोंडा ने शिकायतकर्ता बेबी गुप्ता से 8.50 लाख रुपये और दूसरे शिकायतकर्ता जोखू से 3.50 लाख रुपये लिए। कुल 12 लाख रुपये लेने के बाद उसने दोनों को फर्जी बीमा पॉलिसी प्रमाण पत्र सौंप दिए। साक्ष्य मिलने पर हुई गिरफ्तारी पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद 2 अगस्त 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर यादव शामिल रहे। पूरे मामले की जांच जारी नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।
Source link
गोंडा में बीमा के नाम पर 12 लाख की ठगी:दो ग्राहकों से धोखाधड़ी, पीएनबी मेटलाइफ का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार