अमेठी में युवक की डंडे से पीटकर हत्या:रुपए का लेन-देन बनी वजह, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


अमेठी में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुई। पुलिस ने रविवार को पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी गांव का है। लखीमपुर जिले के थाना सारदा नगर इलाके के हजारीया निवासी पिता केशवराम ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गांव विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी निवासी नन्हे कोरी ने उनके बेटे रामसागर पर लकड़ी के मोटे डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। पुरानी रंजिश और लेन-देन को लेकर था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसके अलावा पैसे के लेन-देन और खाने-पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हमला कर दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी पिता की तहरीर के आधार पर पीपरपुर थाना पुलिस ने आरोपी नन्हे कोरी पुत्र स्वर्गीय कल्लू राम कोरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दबिश दे रही पुलिस, क्षेत्र में शांति घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी अरुण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *