भारत किसी एक धर्म का नहीं, लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश:सांसद बर्क बोले- धर्म के नाम पर हिंसा का समर्थन नहीं; चंदा चोरी पर संसद में चर्चा हो


संभल में समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश है, किसी एक धर्म का नहीं। उन्होंने कहा कि उनका मजहब भी धर्म के नाम पर किसी के साथ अत्याचार या नाइंसाफी की इजाजत नहीं देता। सांसद ने यह बात शनिवार शाम करीब 4 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के शेर खां सराय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। धर्म के नाम पर हिंसा की जांच की मांग सांसद बर्क ने कहा कि यदि कहीं किसी व्यक्ति का नाम पूछकर धर्म के आधार पर उसकी हत्या की जाती है, तो वह या उनके मजहब का कोई भी आलिम अथवा आम व्यक्ति इसका समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पप्पू यादव पर टिप्पणी से किया इनकार सांसद ने सांसद पप्पू यादव के कार्यों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल समाजवादी पार्टी की नीति पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी संसद के भीतर लगातार जनता के मुद्दे उठा रही है। युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर संघर्ष का दावा जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश और देश के छात्रों तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन भी चलाया गया था, जिसमें पार्टी के सांसदों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन की भी बात दोहराई। मंदिर चंदा चोरी मामले पर संसद में चर्चा की मांग सांसद ने कथित ‘मंदिर में चंदा चोरी’ के मुद्दे पर कहा कि सरकार को किसी भी दोषी को बचाना नहीं चाहिए। उन्होंने इस मामले पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। बर्क ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मंदिर और हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों को प्रमुखता देकर राजनीति कर रही है। भाजपा और आरएसएस पर लगाए आरोप सांसद ने कहा कि जनता के चंदे की कथित लूट कर लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बना रही, बल्कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल उठा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *