चोरी के शक में कर्मचारी को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार में शोरूम मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार


लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार में चोरी के शक में कर्मचारी के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम में कर्मचारी को बंधक बनाकर निर्वस्त्र किया गया और बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसे अपमानित करते हुए शोरूम के बाहर भी घुमाया गया। घटना का वीडियो सामने आया है। चौक पुलिस ने शनिवार को शोरूम मालिक और मैनेजर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोना चोरी करने का लगा आरोप डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी गोकुल अवस्थी का बेटा शिवबिहारी चौक सर्राफा मार्केट स्थित शनि सोनी के दिल्ली चेन हाउस शोरूम में कर्मचारी है। आरोप है कि शोरूम मालिक शनि सोनी और मैनेजर गौरव रस्तोगी ने शिवबिहारी पर सोना चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने अन्य कर्मचारियों अमन यादव, सौरभ शर्मा और देवेंद्र मांझी के साथ मिलकर उसे शोरूम में बंधक बना लिया। आरोपियों ने निर्वस्त्र कर पिटाई की आरोपियों ने शिवबिहारी को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की और उसे बाहर घुमाकर अपमानित किया। घटना के बाद पीड़ित के भाई गोपाल अवस्थी ने चौक थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में अपमानित करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *