SSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बर्रा में रहकर 2 साल से कर रहा था तैयारी, दोस्त के पहुंचने पर हुई जानकारी


बर्रा में किराए पर रहकर 2 साल से एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार शाम को दोस्त मिलने पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम 6:30 बजे पहुंचा दोस्त मूलरूप से हमीरपुर जिले के टिकरौली गांव निवासी 21 वर्षीय अमित साहू बर्रा के दामोदर नगर में दिनेश दीक्षित के मकान में दो साल से तीन मंजिल में बने कमरे में किराए पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। अमित के परिवार में किसान पिता सिद्ध गोपाल साहू, मां रीता और दो बड़े भाई रेलवे कर्मी अनिल व सुमित हैं। मकान मालिक दिनेश दीक्षित ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे अमित का दोस्त लकी उससे मिलने के लिए घर आया था। वह कमरे में पहुंचा तो दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थी। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका के चलते दोस्त ने जाकर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस इसके बाद पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो अमित का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *