![]()
रामपुर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था का शनिवार रात करीब 9:30 बजे निरीक्षण किया गया। इस दौरान माल गोदाम तिराहा, अजीतपुर चौराहा, शहजादनगर जीरो प्वाइंट और रिवर साइड जीरो प्वाइंट पर यातायात व्यवस्था और पुलिस की तैनाती का जायजा लिया गया। अधिकांश प्वाइंट पर पुलिस रही सक्रिय निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते मिले। माल गोदाम तिराहे पर पुलिस वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रही थी, जबकि शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। यहां वाहनों को रूट डायवर्जन के अनुसार दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे।
दो स्थानों पर जमीन पर पड़े मिले संकेतक बोर्ड निरीक्षण में अजीतपुर चौराहे पर यातायात पुलिस और होमगार्ड व्यवस्था संभालते मिले, लेकिन वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया ‘स्टॉप’ संकेतक बोर्ड जमीन पर पड़ा मिला। इसी तरह रिवर साइड जीरो प्वाइंट पर भी दिशा बताने वाला संकेतक बोर्ड हाईवे किनारे गिरा हुआ मिला।
हाईवे अथॉरिटी को दी गई सूचना रूट डायवर्जन के दौरान संकेतक बोर्डों का सही स्थान पर होना जरूरी है, ताकि बाहरी जिलों से आने वाले वाहन चालक और कांवड़िए बिना किसी भ्रम के निर्धारित मार्ग का पालन कर सकें। यातायात के नोडल अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि गिरे हुए संकेतक बोर्डों की जानकारी हाईवे अथॉरिटी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बोर्डों को जल्द ही ठीक कराकर सही स्थान पर लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Source link
रूट डायवर्जन में पुलिस मुस्तैद:कई जगह संकेतक बोर्ड जमीन पर पड़े मिले, ठीक कराने का आश्वासन