बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत:पत्नी-बच्चों को गोली मारकर पति ने की आत्महत्या, पति-पत्नी और दो मासूमों के शव मिले


बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गोसाई पुरवा में शाम करीब 6:50 बजे हुई। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल हैं। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बजरंग गिरी ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी और इसके बाद स्वयं को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रारंभिक आशंका है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मौके से तमंचे और अन्य साक्ष्य बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, फोरेंसिक टीम और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर को सील कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से दो देसी तमंचे और कई खोखे बरामद किए गए। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने कारणों की जानकारी से किया इनकार मृतक के भाई रामकुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने चारों को गोली लगी अवस्था में पाया। उन्होंने घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी होने से इनकार किया। मोबाइल रिकॉर्ड और पारिवारिक पहलुओं की भी होगी जांच पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं सहित सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पूरे गांव में पसरा मातम एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाई पुरवा गांव में शोक का माहौल है। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी रही और घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। यह दर्दनाक घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *