![]()
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे SP सिटी अमृत जैन ने कांवड़ मार्ग और रामपुर तिराहा स्थित कांवड़ थाना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान SP सिटी ने कांवड़ मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट और कंट्रोल रूम व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस, आरआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश SP सिटी अमृत जैन ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्वाइंटों पर पूरी सतर्कता बरती जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ ही कांवड़ियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिव चौक पर ASP ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा वहीं, शहर के प्रमुख शिव चौक पर ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई और उन्हें फल वितरित किए गए। इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा, अस्थाई शिव चौक थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान और आबकारी चौकी प्रभारी शशि कपूर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बोली- सुरक्षा के साथ सेवा भी प्राथमिकता पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल सुरक्षा व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह सेवा और आस्था का पर्व भी है। मुजफ्फरनगर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस बल लगातार मार्गों पर तैनात रहेगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है।
Source link
शिव चौक पर कांवड़ियों पर बरसाए फूल:कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP सिटी ने मार्गों का किया निरीक्षण