श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ:अब रात में भी दिव्य दिखेगा राम मंदिर: स्थायी आर्किटेक्चरल लाइटिंग शुरू, स्वर्णिम रोशनी में निखरा शिखर और पूरा परिसर


अयोध्या की पावन धरा पर स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था के बीच अद्भुत दिव्यता और भव्यता का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। रात्रि के समय मंदिर की स्थापत्य कला स्वर्णिम आभा में और भी मनोहारी दिखाई देती है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु इस दिव्य नजारे को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का यह सुंदर संगम रामनगरी की भव्य पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में स्थायी रात्रिकालीन आर्किटेक्चरल प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही अब सूर्यास्त के बाद भी मंदिर स्वर्णिम रोशनी में आलोकित होकर अपनी भव्यता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा। मंदिर का उत्तुंग शिखर, परकोटा और दूर-दूर तक फैला परिसर विशेष प्रकाश व्यवस्था के कारण और अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है। रात्रि के समय मंदिर की आभा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर रही है। कृत्रिम प्रकाश में मंदिर की नक्काशी, स्थापत्य कला और वास्तु सौंदर्य पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली नजर आता है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। स्थायी प्रकाश व्यवस्था को इस तरह तैयार किया गया है कि मंदिर की भव्यता और शिल्पकला उभरकर सामने आए, जबकि इसकी आध्यात्मिक गरिमा भी अक्षुण्ण बनी रहे। स्वर्णिम रोशनी से नहाया श्रीरामजन्मभूमि मंदिर रात की नीरवता में श्रद्धा, आस्था और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अनुपम प्रतीक बनकर दिखाई देता है। मंदिर परिसर में शुरू हुई यह स्थायी रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का नया अनुभव लेकर आई है। आधुनिक तकनीक और सनातन परंपरा का यह संगम अयोध्या की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *