ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:कानपुर देहात में गौशाला जाते समय ट्रॉली के नीचे दबा


कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित हारामऊ गांव में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर पलटने से ट्रॉली के नीचे दब गया था। मृतक की पहचान हारामऊ निवासी विश्वनाथ (40) पुत्र रघुनाथ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे विश्वनाथ गौशाला की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर पर सवार थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से विश्वनाथ ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक विश्वनाथ के परिवार में उनके भाई हरी बाबू और मनीष हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *