Firozabad Police Judokas Win Bronze at All India Police Cluster 2026

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में दो मुख्य आरक्षियों ने हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस और जिले का नाम रोशन किया है। 23 से 30 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता की पेंचक सिलाट स्पर्धा में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।

कड़े मुकाबलों में दिखाया बेहतरीन खेल कौशल

मुख्य आरक्षी रामू सिंह सिसोदिया और गिरधारी सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में दूसरा पदक

दोनों मुख्य आरक्षी इससे पहले भी ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर उन्हें खेल कोटे से पदोन्नति भी मिल चुकी है। यह ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में उनका दूसरा पदक है, जो उनके निरंतर अभ्यास और समर्पण को दर्शाता है।

एसएसपी बोले- खिलाड़ियों की सफलता प्रेरणादायक

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि उनकी सफलता पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है और विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिरोजाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाएंगे।

पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद पुलिस परिवार ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *