![]()
अयोध्या जिले के रूदौली तहसील क्षेत्र के तराई और संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का31जुलाई शुक्रवार दोपहर बाद जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने बाढ़ से बचाव और राहत तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद गुप्ता,तहसीलदार विजय गुप्ता और खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और आवागमन के लिए बेहतर मार्ग की व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कराने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।साथ ही पेयजल और संपर्क मार्ग से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए, राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रहे और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।उन्होंने कहा कि पेयजल,स्वास्थ्य, आवागमन और अन्य आवश्यक सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अभी बताया कि कैथी मांझा गांव चार-पांच महीने के लिए टापू जैसा बन जाता है। उन्होंने बताया कि काफी ज्यादा काम यहां पर हुआ है लोगों को सोलर लाइट भेज दी गई है।ताकि लोग अपने इलेक्ट्रिक के सारे काम पूरा कर सके।उन्होंने अभी बताया कि एक छोटा सा भवन बनाकर विद्यालय का भी संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार यहां विकसित कर रही है। आवास भी कुछ लोगों को दिया गया है उन्होंने कहा कि जो लोग बच गए हैं उनका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे होने के बाद उन्हें भी आवास दिया जाएगा।
Source link
अयोध्या डीएम ने तराई क्षेत्र का किया निरीक्षण:बाढ़ तैयारियों का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए