![]()
कानपुर में शुक्रवार सुबह एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मजदूर को पेंट-पुट्टी का काम कराने के लिए बुलाया गया था। लेकिन मकान मालिक उससे वेल्डिंग का काम करा था। हादसा रावतपुर थाना क्षेत्र गोपाला टावर के पास स्थित एक मकान में हुआ। परिजनों ने बताया कि बरेली में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के पद पर तैनात विनोद कुमार अपने रावतपुर स्थित मकान में मरम्मत और पेंट-पुट्टी का काम करा रहे थे। इसके लिए मजदूर उमेश सोनी (40) को बुलाया गया था। उमेश को पेंट-पुट्टी के काम के लिए बुलाया गया था, लेकिन बाद में उनसे लोहे की वेल्डिंग कराई जाने लगी। उमेश ने काम शुरू करने से पहले बिजली की सुरक्षा को लेकर सवाल किया था। आरोप है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया कि लोहे के ढांचे में करंट नहीं है और सुरक्षित तरीके से काम किया जा सकता है। इसी भरोसे पर उन्होंने वेल्डिंग शुरू की। इसी दौरान अचानक लोहे के ढांचे में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से उमेश गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मचा कोहराम हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत:परिजन बोले- पेंट-पुट्टी के लिए बुलाया गया, मकान मालिक वेल्डिंग का काम कराने लगा