घर से भागने वाली थी अनुष्का, चैट से मिला सबूत:बॉयफ्रेंड ने मारीं 3 गोलियां, एक अभी सिर में फंसी; सर्जरी की तैयारी


मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने वाले आदित्य मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में अनुष्का के मोबाइल फोन से मिले चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और दूसरे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अनुष्का आदित्य को छोड़कर आर्यन नाम के लड़के से प्यार करने लगी थी। दोनों ने घर से भागने की तैयारी भी कर ली थी। इससे पहले आदित्य ने उसको तीन गोलियां मारकर सुसाइड कर लिया। अनुष्का की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर उसके सिर में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। दूसरे विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है।
आर्यन के साथ भागने की तैयारी कर रही थी अनुष्का पुलिस के मुताबिक, आदित्य के जेल जाने के बाद अनुष्का की नजदीकियां हल्द्वानी निवासी आर्यन से बढ़ गई थीं। मोबाइल से मिले चैट में सामने आया है कि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। अनुष्का ने आर्यन के साथ भागने की योजना भी बना ली थी। चैट में उसने आर्यन को लिखा था कि वह रात 1 बजे घर से निकल जाएगी और फिर कभी वापस नहीं लौटेगी। एक अन्य मैसेज में उसने लिखा- “अगर तुम नहीं आए तो फिर सब कुछ खत्म समझ लेना।” पुलिस इन संदेशों को मामले की जांच में अहम साक्ष्य मान रही है। सोशल मीडिया आईडी भी एक जैसी जांच में यह भी पता चला कि अनुष्का और आर्यन सोशल मीडिया पर एक जैसी आईडी इस्तेमाल करते थे। दोनों की आईडी के आखिर में ‘109’ अंक जुड़े हुए थे। पुलिस इस समानता को भी जांच का हिस्सा बनाकर उनके डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। आदित्य ने रिश्ते में खर्च कर दी परिवार की जमा-पूंजी आदित्य की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका बेटा करीब साढ़े तीन साल तक अनुष्का के संपर्क में रहा। इस दौरान उसने रिश्ते पर परिवार की जमा-पूंजी तक खर्च कर दी। आरोप है कि उसने सोने-चांदी के जेवर तक बेच दिए थे। मां के मुताबिक, आदित्य के जेल जाने के बाद अनुष्का उससे दूर हो गई और आर्यन के संपर्क में आ गई। सोशल मीडिया के जरिए आदित्य को दोनों की नजदीकियों की जानकारी मिली थी। टैटू देखकर आदित्य का शक और गहराया पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अनुष्का के शरीर पर बने टैटू को देखकर आदित्य का शक और बढ़ गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पुलिस इस विवाद को घटना की प्रमुख वजहों में शामिल कर जांच कर रही है। वारदात वाले दिन दोनों की मुलाकात कैसे तय हुई और वे डिफेंस एन्क्लेव के पार्क तक किस तरह पहुंचे, पुलिस इसकी पूरी कड़ी जोड़ रही है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार की जा रही है। अवैध पिस्टल देने वाले शेरा की तलाश जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल आदित्य को लिसाड़ी क्षेत्र के रहने वाले शेरा ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित गैंगस्टर कनेक्शन की भी जांच कर रही है। आदित्य का अंतिम संस्कार, अनुष्का के खिलाफ नहीं बल्कि आदित्य पर केस बृहस्पतिवार को आदित्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी ओर, अनुष्का की मां की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आदित्य की मां ने भी पुलिस को तहरीर देकर अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी को जोड़ने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल अनुष्का की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर उसके सिर में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *