कंटेनर में फंदे से लटका मिला चालक का शव:फिरोजाबाद में असन चौराहे पर खड़ा था कंटेनर, पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला


फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र स्थित असन चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर चालक का शव वाहन के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी हृदेश कुमार (पुत्र भागीरथ) के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका शव कंटेनर के बाहर लगे हुक से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि वह सुबह दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कंटेनर में चालक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बोली- आत्महत्या की आशंका, जांच जारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *