लखनऊ- शिक्षा भवन में 300 से ज्यादा शिक्षकों का धरना:लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक गुरुवार को फार्म 16 के विवरणों में गड़बड़ी, ओपीएस में सरकार की राशि अपडेट न किये जाने, स्कूलों का राजकीय करण समेत दूसरे लंबितों मांगों पर शिक्षा भवन में धरना प्रदर्शन कर खूब गरजे। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के नेतृत्व में आयोजित धरने में जुटे 300 से अधिक शिक्षकों ने विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने उप शिक्षा निदेशक पीएन सिंह और सह विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। प्रकरणों का जल्द निस्तारण न होने पर संगठन डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 31 जुलाई को रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने धरने में सम्बोधित करते हुए कहा कि डीआईओएस कार्यालय की ओर से शिक्षकों को दिये गए आयकर विभाग को गलत विवरण भेजे जाने के कारण भारी संख्या शिक्षक रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है। डीआईओएस देवेन्द्र पाण्डेय से शिकायत के बावजूद इसमें सुधार नहीं किया गया है। इसके अलावा शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान और पदोन्नति के प्रकरण लंबित हैं। धरने में जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, मंत्री रमेश कुमार,रजनीश मिश्रा, विनीता तिवारी, मनोज वर्मा, किरन समेत 300 से अधिक शिक्षक शामिल हुए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *