![]()
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर चुंगी पर गुरुवार शाम 6 बजे बीच सड़क हंगामा हो गया। घर से निकली युवती को उसके परिजनों ने रिक्शे से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। युवती के साथ मौजूद दूसरी युवती और बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहेली को घर छोड़ने जा रही थी युवती शेरपुर निवासी सोनम अपनी छोटी बहन के साथ नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज गई थी। लौटते समय उसकी पुरानी सहपाठी जोया, निवासी जामिया नगर, खालापार, रास्ते में मिली। किसी काम का हवाला देकर वह दोनों के साथ शेरपुर की ओर चली गई। सोनम के मुताबिक, बाद में पता चला कि जोया घर से निकली हुई है। इसके बाद वे उसे वापस छोड़ने के लिए रिक्शे से जा रही थीं। 8-10 लोगों ने रिक्शा रोककर की मारपीट आरोप है कि रुड़की रोड स्थित शेरपुर चुंगी के पास पहले से मौजूद जोया के 8 से 10 परिजनों ने रिक्शा रोक लिया। उन्होंने जोया को रिक्शे से नीचे खींचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोनम के साथ भी हाथापाई की गई। बचाने पहुंचे युवक को भी पीटा शोर सुनकर सामने काम कर रहा सोनम का चचेरा भाई सुहैल बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद जोया के परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सोनम के परिजन ग्राम प्रधान सुहेब लम्बरदार के साथ रुड़की चुंगी पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
युवती को बीच सड़क रिक्शे से खींचकर पीटा:बचाने आए युवक को भी किया लहूलुहान, घर से फरार थी