![]()
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में 4 साल की मासूम से बुधवार रात रेप किया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता का सीएचसी में इलाज कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्यपाल पर आरोप है कि बुधवार देर रात वह पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बच्ची की मां किसी काम से घर के अंदर चली गई। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बालिका को देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
सीतापुर में मासूम से रेप, पड़ोसी युवक गिरफ्तार:सीएचसी में बच्ची का हुआ इलाज, मां के जाने के बाद की वारदात