Skip to content
Monday, September 14, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • युवक के खाते से 1 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में सिम निकालने के बाद भी 5 ट्रांजेक्शन में उड़ाए पैसेसाइबर
  • uttar pradesh

युवक के खाते से 1 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में सिम निकालने के बाद भी 5 ट्रांजेक्शन में उड़ाए पैसेसाइबर

rrshuklaji@gmail.com2 months ago01 mins


सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंन्दवा बाजार में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹1 लाख निकाल लिए। पीड़ित का दावा है कि पहली बार रकम कटने के बाद उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया था, लेकिन अगले दिन सिम दोबारा लगाने पर फिर खाते से रुपये निकल गए। कंन्दवा बाजार निवासी लवकुश गौड़ पुत्र शंकर गौड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके बैंक खाते से 20-20 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन हुए। इससे कुल ₹40 हजार निकल गए। लगातार मैसेज आने पर उन्होंने अनहोनी की आशंका में तुरंत मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया। इसके बाद रात में कोई अन्य ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। सिम लगाते ही फिर कट गए ₹60 हजार पीड़ित के अनुसार, गुरुवार सुबह जब उन्होंने दोबारा सिम कार्ड मोबाइल में लगाया तो कुछ ही देर में 20-20 हजार रुपये के तीन और ट्रांजेक्शन हो गए। इस तरह पांच ट्रांजेक्शन में कुल ₹1 लाख उनके खाते से निकल गए। घटना के बाद लवकुश गौड़ ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की सूचना साइबर क्राइम सेल को भेज दी है। बैंक खाते के लेनदेन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि ठगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी के झांसे में न आएं। यदि खाते से कोई संदिग्ध लेनदेन हो तो तुरंत बैंक, साइबर हेल्पलाइन 1930 और स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Source link

Tagged: Bank Account Fraud Cyber Crime India Digital Payment Fraud Money Theft News Online Bank Scam Online Banking Safety Siddharthnagar Crime Siddharthnagar Cyber Fraud

Post navigation

Previous: हाथरस में बिजली संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:बिजली उपकेंद्रों पर दिया धरना, नारेबाजी कर समाधान की मांग
Next: taslima-nasreen-kolkata-return:19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, कहा- यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

सर्वोदय विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध व कविता पाठ से दिखाई रचनात्मकता

rrshuklaji@gmail.com1 minute ago 0

हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:नोएडा से औरैया जा रहे थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

rrshuklaji@gmail.com16 minutes ago 0

अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों से ग्रामीण परेशान:डीएम को शिकायत पत्र देकर रोक लगाने और नो एंट्री की मांग की

rrshuklaji@gmail.com31 minutes ago 0

लोकनगर में 'लोकनगर के राजा' गणपति की स्थापना:गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, 7 दिन चलेगा महोत्सव, 21 को विसर्जन

rrshuklaji@gmail.com46 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
सर्वोदय विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध व कविता पाठ से दिखाई रचनात्मकता

Recent Posts

  • सर्वोदय विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया:छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, निबंध व कविता पाठ से दिखाई रचनात्मकता
  • हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:नोएडा से औरैया जा रहे थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
  • भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा
  • अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों से ग्रामीण परेशान:डीएम को शिकायत पत्र देकर रोक लगाने और नो एंट्री की मांग की
  • लोकनगर में 'लोकनगर के राजा' गणपति की स्थापना:गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, 7 दिन चलेगा महोत्सव, 21 को विसर्जन

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.