![]()
हाथरस में गुरुवार को बिजली संविदा कर्मचारियों ने जिले के बिजली उपकेंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ, हाथरस के बैनर तले हुआ। कर्मचारी लखनऊ में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट हुए। धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। उनका कहना था कि संविदा और निविदा कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा कर्मचारी विषम परिस्थितियों में दिन-रात काम करके उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा उपकरण और सेवा संबंधी अधिकार नहीं मिल पाते हैं। कर्मचारियों को अक्सर कार्यस्थल पर हादसों का शिकार होना पड़ता है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता। आंदोलन और व्यापक रूप लेगा… उनकी मुख्य मांगों में वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करना, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक तथा तीव्र रूप लेगा।
Source link
हाथरस में बिजली संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:बिजली उपकेंद्रों पर दिया धरना, नारेबाजी कर समाधान की मांग