कांग्रेस सांसद बोले- राम मंदिर में लूट की जिम्मेदार भाजपा:संसद में चर्चा हो; अवधेश प्रसाद ने कहा- सरकार की नीयत छात्रों-नौजवानों के लिए अच्छी नहीं


समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा सांसद हाथों में एक दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे। जिस पर पोस्टर लगा था- “चंदा चोर, गद्दी छोड़।” सपा और कांग्रेस सांसदों ने दानपेटी में पैसे डालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- हमने सदन में भी मांग की कि चंदा चोरी से करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं को चोट पहुंची है। मंदिर के चढ़ावे में डकैती हुई है, जिस पर सदन में तुरंत चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जब तक इस पर चर्चा नहीं होगी और चढ़ावा चोरों को सजा नहीं मिलेगी, हम संघर्ष करते रहेंगे। दिल्ली में आंदोलन के दौरान फायरिंग के आदेश देने के आरोपों पर गृह मंत्री की चुप्पी पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- मैं यह जानना चाहता हूं कि अमित शाह संसद भवन आते तो हैं, लेकिन सदन में जवाब देने क्यों नहीं आते? जब पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गईं, महिलाओं का अपमान हुआ और सड़क पर AK-47 जैसी बंदूकें दिखाई गईं, तो इसका जवाब जितेंद्र सिंह नहीं दे सकते। इसका जवाब सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह ही दे सकते हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- किसी भी घटना की जिम्मेदारी तय होनी ही चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। सत्तारूढ़ दल कई बार यह कहता है कि यूपी में कारसेवकों पर गोली तत्कालीन मंत्री या सरकार के आदेश पर चली थी, तो अब आपकी भी जवाबदेही बनती है कि हालिया घटना में ये गोलियां और आंसू गैस के गोले किसके आदेश पर चले? संसद में यूपी के सांसदों की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *