![]()
देवरिया में भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को 12 बजे किया गया। इस दौरान डिग्री चंद यादव को जिलाध्यक्ष और शुभम मल्ल को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया गया। इसका लक्ष्य संगठन हित, शिक्षा के उत्थान और विद्यालय प्रबंधकों के अधिकारों की प्रभावी पैरवी करना है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में देवरिया जिले में संगठन और मजबूत होगा। इससे निजी विद्यालयों से जुड़े प्रबंधकों की समस्याओं का समाधान होगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को गति मिलेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक अभय कुमार निगम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डिग्री चंद यादव और जिला महामंत्री शुभम मल्ल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय प्रबंधकों के हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
Source link
डिग्री चंद यादव जिलाध्यक्ष, शुभम मल्ल जिला महामंत्री मनोनीत:देवरिया में भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की कार्यकारिणी गठित