महराजगंज में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल:विभाग पर उदासीनता का आरोप, शिकायतें अनसुनी


महराजगंज नगर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बिजली कटौती जारी है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। नगरवासियों ने बिजली विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रतिदिन शाम को बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। दिन के समय भी तेज धूप और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। शाम को बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। नगरवासियों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग से नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने यह भी आग्रह किया है कि यदि तकनीकी कारणों से बिजली काटनी पड़े, तो उसकी पूर्व सूचना जारी की जाए। इस संबंध में, जेई आलोक कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *