हाइवे पर जाम लगाने वाला दक्ष चौधारी गया जेल:संत की मौत पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया था प्रदर्शन, चार साथी भी गिरफ्तार


मथुरा में फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में मौत के बाद भड़के हंगामे पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में दक्ष चौधरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हादसे के बाद भड़का आक्रोश दरअसल, शनिवार को फरसा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध संत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। हाईवे पर चार घंटे जाम समर्थकों ने संत का शव हाईवे पर रखकर करीब चार घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस पर पथराव किया गया। एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई, वहीं अधिकारियों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दक्ष चौधरी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। रविवार को उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *