एमपी में गुरु पूर्णिमा- दादा दरबार पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु:उज्जैन में एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने लिया संन्यास


आज (बुधवार) गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के संत-समाधि और गुरु मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खंडवा के श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर में मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक डेढ़ लाख भक्तों ने बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज और छोटे दादाजी श्री हरिहरानंद महाराज की समाधियों के दर्शन किए। वहीं उज्जैन के मौनी आश्रम में दो युवकों ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यास ग्रहण किया। बिहार के 25 वर्षीय मनीष कुमार ने एयर इंडिया में मेकेनिकल इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी, जबकि बरेली निवासी 35 वर्षीय संचित शर्मा ने मुंबई में प्लेसमेंट एजेंसी का कारोबार त्यागकर संन्यास अपनाया। दोनों ने अपना पिंडदान करने के बाद दीक्षा ली। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु वंदन और विशेष पूजा-अर्चना की। पंडित मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार साझा किए। पट्टाभिराम मंदिर: ब्रह्म मुहूर्त में काकड़ा आरती
उधर, हरदा के 125 साल पुराने पट्टाभिराम मंदिर में आठ दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव के तहत ब्रह्म मुहूर्त में काकड़ा आरती हुई। रिमझिम बारिश के बीच निकली प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने मार्ग में आने वाले मंदिरों में ध्वज पूजन कर भक्तिमय माहौल बनाया। बागेश्वर धाम परिसर में ड्रोन कैमरों से निगरानी
बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी और अपने गुरु संन्यासी बाबा की समाधि पर पादुका पूजन की। इसके बाद प्रेतराज के पेड़ के पास हनुमानजी के अष्टवीरों की तांत्रिक शिला स्थापित की गई। धाम में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। ड्रोन कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। देखिए तस्वीरें श्रद्धालुओं के लिए राहत, दो दिन चलेगी स्पेशल मेमू गुरु पूर्णिमा पर स्थानीय अवकाश; बैंक, कोषालय खुले रहेंगे खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के आदेश के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा, पुनासा, छैगांवमाखन, मूंदी, हरसूद और किल्लौद तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक, कोषालय इस अवकाश से प्रभावित नहीं होंगे और सामान्य रूप से कार्य करेंगे। दादा दरबार में आज के कार्यक्रम लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *