Aliganj Bareilly News | Youth Drowning in Ramganga River SDRF Search

अवधेश सिंह | पटपरागंज (मझगवा), बरेली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 8 बजे रामगंगा नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान महोबा गांव निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्र अजय के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबा

जानकारी के अनुसार, महोबा गांव निवासी अजय (22) पुत्र दिनेश उर्फ मनोहर लाल अपने साथियों के साथ रामगंगा नदी के रौतापुर घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, वहीं सुभाष नगर थाना क्षेत्र के टांडा गांव से अनुभवी गोताखोरों को भी मौके पर पहुंचाया गया। तलाशी अभियान की निगरानी के लिए एसडीएम आंवला, सीओ आंवला और एडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार युवक की तलाश कर रही है।

जयपुर में करता था नौकरी, परिवार का इकलौता बेटा

परिजनों के अनुसार, अजय परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। वह बीटेक का छात्र होने के साथ जयपुर में नौकरी भी करता था। 22 जुलाई 2026 को वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस बोली— तलाश जारी, हर संभव प्रयास किए जा रहे

थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। युवक का पता लगते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *