फतेहपुर में 20 मीटर फिसली बाइक, युवक घायल:ससुराल जाते समय हादसा, मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग


फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट के आस पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उमरपुर गौती (काजीपुर) मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर तक फिसल गई और सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खागा के सूजरही निवासी दो युवक अपनी ससुराल सलेमपुर (मंडवा) गांव जा रहे थे। प्रेमनगर कस्बे से आगे उमरपुर गौती के मोड़ पर पहुंचते ही बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, जिससे चालक उछलकर सड़क की पटरी पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठा दूसरा युवक भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। हादसे के बाद, आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सड़क से हटाया। उसे एक निजी वाहन की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और उसका इलाज अभी जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उमरपुर गौती का यह मोड़ बेहद खतरनाक है और यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि मोड़ पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक और सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मोड़ पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *