कांवड़ यात्रा: बरेली ट्रैफिक डायवर्जन का कमांड सेंटर कछला घाट:बदायूं-बरेली पुलिस का संयुक्त कंट्रोल रूम रखेगा आवाजाही पर नजर


बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार कछला गंगाघाट सिर्फ गंगाजल भरने का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि बरेली के ट्रैफिक डायवर्जन का ‘कमांड सेंटर’ भी बनेगा। पहली बार बदायूं और बरेली पुलिस का संयुक्त कंट्रोल रूम कछला गंगाघाट पर स्थापित किया जा रहा है। यहां से कांवड़ियों की आवाजाही पर पल-पल नजर रखी जाएगी और उसी के आधार पर तय होगा कि बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन कब तक लागू रखा जाए और किस समय उसमें राहत दी जाए। कछला गंगाघाट पर जल लेने आने वाले लाखों कांवड़ियों में सबसे बड़ी संख्या बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत रूट से पहुंचती है। अब तक बरेली पुलिस के पास यह सटीक जानकारी नहीं होती थी कि कितने श्रद्धालु घाट तक पहुंच चुके हैं और कितने वापस लौट गए हैं। इसके चलते कई बार जरूरत से अधिक समय तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहता था, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था से खत्म होगी समन्वय की समस्या पूर्व में कई बार ऐसा हुआ कि बदायूं पुलिस ने भीड़ कम होने पर एंबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी वाहनों को बरेली की ओर रवाना कर दिया, लेकिन वास्तविक स्थिति की जानकारी न होने के कारण बरेली पुलिस ने उन्हें भी डायवर्जन वाले मार्ग पर मोड़ दिया। नई संयुक्त व्यवस्था के लागू होने से इस तरह की समस्याओं पर रोक लगेगी और दोनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। संयुक्त कंट्रोल रूम से भेजी जाएगी हर पल की अपडेट संयुक्त कंट्रोल रूम में बदायूं और बरेली पुलिस का स्टाफ एक साथ तैनात रहेगा। बरेली से पहुंचे दरोगा और पुलिसकर्मी कछला गंगाघाट से लगातार यह जानकारी साझा करेंगे कि कितने कांवड़िए रवाना हो रहे हैं, भीड़ का दबाव कितना है और ट्रैफिक डायवर्जन को कितनी देर तक जारी रखना है। भीड़ कम होते ही उसी के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही की भी संयुक्त रूप से निगरानी होगी, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से डायवर्जन का सामना न करना पड़े। एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों जिलों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है। वहीं, डीआईजी बरेली रेंज ए.के. साहनी ने स्पष्ट किया कि बदायूं से होकर गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर किसी भी कांवड़िए या कांवड़ वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग से ही यात्रा करनी होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *