हापुड़ में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत, VIDEO:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मंगलवार को हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजामपुर बाईपास पर स्वागत किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और ‘जय भीम’ का पटका ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली से रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया है। राकेश त्यागी ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तौकीर आलम भी उनके साथ मौजूद थे। इस स्वागत कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, सीमा शर्मा नरेश भाटी, अफजाल आढ़ती, चौधरी मुरसलीन, गौरव गर्ग, सौरभ शर्मा, पवन कौशिक, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, मोहम्मद परवेज, दीपक मोघे, यूसुफ हवारी, आस मोहम्मद, आमिर मलिक, एडवोकेट फुरकान, गुलफाम अली, गुलफाम कुरैशी, विकास कुमार, रामलाल आर्य जयपाल सिंह, खुशनूद अली, देवकीनंदन, सरदार पवनजीत, कुसुम लता, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिलोर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मुकेश शर्मा, शाहनवाज और गोपाल भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *