![]()
हरदोई के मझिला थाने में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ-जेठानी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट सोमवार की दोपहर 2:45 पर दर्ज की गई है। यह घटना मझिला थाना क्षेत्र के बसभेरवा निवासी चन्द्रपाल पाण्डेय की पुत्री नीरज कुमारी से संबंधित है। नीरज का विवाह 17 मई 2025 को लखीमपुर खीरी के ग्राम पटना (मैगलगंज) निवासी संदीप दीक्षित पुत्र नंद किशोर के साथ हुआ था। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज, घरेलू सामान, जेवर और एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ 6 लाख रुपये नगद दिए थे। 2 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित करते थे इसके बावजूद, आरोप है कि पति संदीप दीक्षित, ससुर नंद किशोर, जेठ रोहित व शैलेन्द्र, जेठानी शिवी व वर्षा और सास नंदरानी का लालच शांत नहीं हुआ। वे लगातार अतिरिक्त दहेज में एक कार और 2 लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। नीरज कुमारी द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। परिवार वालों ने मिलकर पीटा
28 जून 2026 को दिन में करीब 11 बजे सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने उसके सारे जेवर, जिनमें कुंडल, अंगूठियां, पेंडल और चांदी की पायल शामिल थे, छीन लिए। उसी रात करीब 10 बजे उसे गंभीर हालत में मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ दिया गया। पीड़िता के पिता द्वारा समझाने पर आरोपियों ने धमकी दी कि कार और दो लाख रुपये न मिलने पर लड़की की विदाई नहीं होगी और वे दूसरी शादी कर लेंगे। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह नें बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
दहेज उत्पीड़न में पूरे परिवार पर केस दर्ज:2 लाख रुपए मांग रहे थे, सभी ने मिलकर पीटा था; छोड़ने की दी थी धमकी