दानिश | हापुड़8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा की स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर हो गई। अर्टिगा में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर श्याना चौखला के पास हुआ। बारात में जा रही अर्टिगा के सामने अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से आमने-सामने भिड़ गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 15-15 फुट की कारें 8-8 फुट की रह गईं। दोनों के बोनट तो पिचक कर चूर-चूर हो गए। पुलिस ने घायलों को गढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। शेष 9 घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, अर्टिगा सवार 7 लोग बिजनौर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

कार सवार को घायलों के गढ़ सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ रेफर किया गया।
दिल्ली से बिजनौर बारात में जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार
पुलिस के अनुसार, अर्टिगा सवार सात लोग दिल्ली के गाजीपुर स्थित मुल्ला कॉलोनी के रहने वाले थे। सभी बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में हाईवे पर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के श्याना चौखला के पास अचानक एक पशु वाहन के सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो पहले पशु से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई।
उसी समय बिजनौर से दिल्ली जा रही अर्टिगा कार सामने आ गई और दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

सड़क हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अर्टिगा में सवार तीन सगे भाइयों की मौके पर मौत
अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे, जो बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे। इनमें अबरार (48), इस्तेखार, अफजाल (35), सरफराज (40), शाहबाज और जुबैर शामिल थे। हादसे में अबरार, अफजाल और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक आपस में सगे भाई थे।

हादसे में जानकारी पर एएसपी विनीत भटनागर गढ़ सीएचसी पह
दोनों वाहनों के 9 लोग घायल
हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग घायल हुए। घायलों में इस्तेखार, शाहबाज, जुबैर, सरताज समेत अन्य लोग शामिल हैं। गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सभी को पहले गढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया–
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

—————————–
यह खबर भी पढ़ें…
स्पीड बोट की टक्कर ने छीनी परिवार की खुशियां:सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई, गोरखपुर रामगढ़ ताल में हुआ हादसा

गोरखपुर के नौका विहार पर रामगढ़ ताल में स्पीड बोट की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सिर पर चोट लगने से 21 साल के लखमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। बता दें कि रविवार को पूरा परिवार कुशीनगर से घूमने के लिए आया था। इस हादसे के बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गई। जिस बोट को टक्कर लगी उसपर 9 लोग सवार थे। जबकि दूसरे पर 6 लोग थे। पूरी खबर पढ़िए…
